Breaking News

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए, कल से दो रुपये प्रति लीटर महंगा     |   रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव नई दिल्ली पहुंचे, कल ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा     |   केरल CM के नाम का कल होगा ऐलान: जयराम रमेश     |   अमूल ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए     |   बागियों पर AIADMK का बड़ा एक्शन, 29 नेताओं को पद से हटाया     |  

छह महीने शूटिंग के दौरान पूरी टीम ने सुना गायत्री मंत्र, फिल्म 'लगान' को लेकर आमिर खान का बड़ा खुलासा

25 Years of Lagaan: अभिनेता आमिर खान ने शुक्रवार को बताया कि फिल्म "लगान" के सेट पर शूटिंग से पहले सभी कलाकार हर दिन की शुरुआत गायत्री मंत्र से करते थे। ये पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, जो इस साल जून में अपने 25 साल पूरे कर रही है, आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित थी। इस फिल्म को 2026 रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन प्रदर्शित किया गया था।

आमिर ने कहा, अखिलेंद्र मिश्रा (जिन्होंने अर्जन का किरदार निभाया था) जब हम बस में सफर करते थे, तब गायत्री मंत्र सुनते थे। कुछ लोग ऐसे भी थे जो अंग्रेजी गाने सुनना चाहते थे, लेकिन मैंने जोर दिया कि हम गायत्री मंत्र ही सुनें। छह महीने तक, हम हर रोज शूटिंग की जगह पर पहुंचने से पहले इसे सुनते थे।”

उन्होंने कहा, "इससे हमें मन की एक ध्यानमग्न अवस्था में पहुंचने में मदद मिली। जब आप काम पर जाते हैं, तो ये समझना जरूरी है कि उस समय आपका मन किस अवस्था में है। बस में अंधेरा होता था, क्योंकि हम सूर्योदय से पहले ही सफर पर निकल पड़ते थे और उस दौरान हम गायत्री मंत्र सुनते थे।"

आमिर खान ने "लगान" के साथ एक निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत की और इसे अपने बैनर आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत रिलीज किया। उन्होंने कहा, "तब तक मैं प्रोड्यूसर नहीं था और मैंने तय कर लिया था कि मैं फिल्में प्रोड्यूस नहीं करूंगा, क्योंकि मैंने अपने पिता को बहुत मुश्किल दौर से गुजरते देखा था। मैंने सोचा था कि अगर कोई एक चीज है जो मैं अपनी जिंदगी में कभी नहीं करूंगा, तो वो है फिल्में प्रोड्यूस करना। लेकिन आखिरकार मैंने वही किया।"

"लगान" में ग्रेसी सिंह, रैचल शेली, सुहासिनी मुले, कुलभूषण खरबंदा, राजेंद्र गुप्ता और रघुबीर यादव जैसे कलाकार भी शामिल थे।