Breaking News

अंकिता भंडारी हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुलकित के पिता और वकील के खिलाफ जीरो FIR     |   ‘धारा 301’ जांच और 25 प्रतिशत शुल्क को लेकर भारत का अमेरिका को सीधा जवाब     |   दिल्ली के यमुना खादर में मुठभेड़, आरोपी अमन गुर्जर के पैर में गोली     |   उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 13 IAS और 17 IPS अफसरों का किया ट्रांसफर     |   26/11 हमले के 18 साल हुए पूरे, चश्मदीद ने बताया-आज भी नहीं सो पाता ठीक से     |  

UKSSSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने स्थगित की दो भर्ती परीक्षाएं

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो बड़ी भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर दी है. इनमें से एक भर्ती तो मौसम के हालातों को देखते हुए रोका गया है जबकि दूसरी भर्ती हाईकोर्ट में दायर याचिका पर फैसला सुरक्षित होने के कारण रोकी गई है. 

राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि, पिछले दिनों ज्यादा गर्मी और आर्द्रता के कारण अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. लिहाजा 23 अगस्त से 26 अगस्त के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी रायपुर देहरादून में होने वाली फॉरेस्ट गार्ड शारारिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है. 

अब तक इस परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन सिंतबर के दूसरे सप्ताह में होगा. इसके बाद शारारिक दक्षता परीक्षा अक्तूबर में कराई जाएगी. इन दोनों प्रक्रिया की सूचना अलग से जारी होगी. 

मुख्य परीक्षा की नई तिथियां जारी
उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा के तहत आयोग की मुख्य परीक्षा 23 अगस्त से होनी थी। इस बीच हाईकोर्ट में दायर याचिका पर न्यायालय ने निर्णय आरक्षित रखा है। हाईकोर्ट के आदेश आने तक यह परीक्षा स्थगित की गई है। हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद उसी क्रम में मुख्य परीक्षा की नई तिथियां जारी की जाएंगी।

सहायक लेखाकार भर्ती : टाइपिंग टेस्ट 28 अगस्त से
राज्य लोक सेवा आयोग की सहायक लेखाकार भर्ती के तहत हिंदी टाइपिंग की परीक्षा 28 अगस्त से 11 सितंबर के बीच ज्ञानोदय लैब, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार में कराई जाएगी। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, अभिलेख सत्यापन 27 जून से 10 जुलाई तक किया गया है। इसमें शामिल अभ्यर्थियों को विभागवार पद की ऑनलाइन वरीयता भरने के लिए 18 अगस्त से 11 सितंबर तक मौका दिया गया है। सभी विभागों के लिए उन्हें अपनी वरीयता भरनी अनिवार्य है। अभिलेख सत्यापन में शामिल हुए अभ्यर्थियों की हिंदी टंकण परीक्षा 28 अगस्त से होगी। इसके लिए दिशा निर्देश और प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए हैं।