Breaking News

फडणवीस से मिलने वर्षा बंगले पहुंचे CM सैनी, दोनों नेताओं के बीच शिष्टाचार भेंट     |   गोलान हाइट्स पर दिए बयान से पीछे हटे अमेरिकी राजदूत, बोले- नीति में कोई बदलाव नहीं     |   ईरान-सऊदी के लिए साझा सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव, इराक ने भेजा प्लान     |   मिडिल ईस्ट में अमेरिकी नौसेना की एक्टिविटी, युद्धपोत तक हेलिकॉप्टर से पहुंचाई सप्लाई     |   गिनी लैंडस्लाइड हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 30 की मौत     |  

यूजीसी ने यूनिवर्सिटीज से 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने मनाने को कहा

हमारे देश में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। संविधान दिवस पर सरकारी कार्यालयों के अलावा इस दिन के महत्व को देखते हुए स्कूलों एवं कॉलेजों में भी इस दिन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम, स्पीच, वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्विज, आदि का आयोजन किया जाता है और सभी को इस दिन के बारे में बताया जाता है।

संविधान की गरिमा देखते हुए इस वर्ष यूजीसी यानी कि यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन ने भी उच्च विश्वविद्यालयों में संविधान दिवस मनाने को कहा है। यूजीसी की ओर से सभी विश्वविद्यालयों को इस बारे में पत्र लिखकर अवगत भी करवाया गया है और कहा गया है कि वे इस दिन का आयोजन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। इसके साथ ही यूजीसी आयोग की ओर से इस दिन 'भारत- लोकतंत्र की जननी’ विषयवस्तु पर व्याख्यान आयोजित करने का भी निर्णय किया है।

प्रतिवर्ष संविधान दिवस 26 जनवरी को सेलिब्रेट किया जाता है। इसका मुख्य कारण है कि 26 नवंबर 1949 में भारतीय संविधान सभा की ओर से संविधान को अंगीकार किया गया था। संविधान दिवस मनाने की शुरुआत सबसे पहले वर्ष 2015 से की गयी थी।