Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

पारदर्शी भर्ती से युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, योगी सरकार में बढ़ा भरोसा

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग तथा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 481 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इनमें आयुष विभाग के लिए चयनित 202 प्रोफेसर, रीडर, चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स तथा व्यावसायिक शिक्षा विभाग के लिए चयनित 272 अनुदेशक और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के लिए चयनित 7 नर्स, हॉस्टल वार्डन व कंपाउंडर शामिल हैं। नियुक्ति पत्र पाकर नवचयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी व निष्पक्ष बताया। उन्होंने साफ कहा कि पहले की सरकारों में एजेंटों का दखल बना रहता था और ‘डिमांड’ की जाती थी।

योगी सरकार में भ्रष्टाचार खत्म, योग्यता को मिल रहा सम्मान
आयुष विभाग में प्रोफेसर (यूनानी) के पद पर चयनित डॉ. मोहम्मद नासिर ने कहा कि पूरी चयन प्रक्रिया 100 प्रतिशत पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि पहले की सरकारों में एजेंटों का दखल रहता था और मांग की जाती थी, लेकिन वर्तमान सरकार में ऐसी कोई स्थिति नहीं है। योगी सरकार में भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है और युवाओं को अधिक अवसर मिल रहे हैं।

महिलाओं को बराबरी का अवसर, बिना परेशानी पूरी हुई प्रक्रिया
स्टाफ नर्स (आयुर्वेद) पद पर चयनित उपासना देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई, जिससे अभ्यर्थियों का भरोसा मजबूत हुआ है। अनामिका पटेल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि जिस क्षेत्र के लिए उन्होंने तैयारी की थी, उसी में उन्हें नौकरी मिली। योगी सरकार महिलाओं को बराबरी का अधिकार और सम्मान दे रही है तथा वह अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी।

चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद) सामुदायिक स्वास्थ्य के पद पर चयनित आयुष भारद्वाज ने कहा कि परीक्षा से लेकर नियुक्ति पत्र मिलने तक उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलने को गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि सरकार हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है और युवाओं के लिए नए अवसर तैयार कर रही है।

निष्पक्ष भर्ती से युवाओं में बढ़ा आत्मविश्वास
प्रोफेसर (यूनानी) के पद पर चयनित डॉ. खुर्शीद आलम ने नियुक्ति पत्र मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं के हित में कार्य कर रही है। पहले भर्तियां कम निकलती थीं और भ्रष्टाचार की बहुत शिकायतें थीं, लेकिन योगी सरकार में पारदर्शिता के साथ नियुक्तियां हो रही हैं। चिकित्सा अधिकारी (यूनानी) पद पर चयनित सानिया खान ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त करना उनके लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है। पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष रही और कहीं भी कोई अनियमितता देखने को नहीं मिली। योगी सरकार मेहनत करने वालों को निश्चित रूप से अवसर दे रही है।