Breaking News

अंकिता भंडारी हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुलकित के पिता और वकील के खिलाफ जीरो FIR     |   ‘धारा 301’ जांच और 25 प्रतिशत शुल्क को लेकर भारत का अमेरिका को सीधा जवाब     |   दिल्ली के यमुना खादर में मुठभेड़, आरोपी अमन गुर्जर के पैर में गोली     |   उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 13 IAS और 17 IPS अफसरों का किया ट्रांसफर     |   26/11 हमले के 18 साल हुए पूरे, चश्मदीद ने बताया-आज भी नहीं सो पाता ठीक से     |  

Uttarakhand: 156 साल का हुआ शेरवुड कॉलेज, कई मशहूर हस्तियां रहे हैं छात्र

Nainital: उत्तराखंड में नैनीताल की हरी-भरी पहाड़ियों के बीच मशहूर शेरवुड कॉलेज को बने शुक्रवार को 156 साल हो गए। ये उत्तर भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित स्कूलों में एक है। इसे 1869 में ब्रिटिश मिशनरियों ने स्थापित किया था। इसे पहले डायोसेसन बॉयज स्कूल के नाम से जाना जाता था। 1873 में इसका नाम बदलकर शेरवुड कॉलेज रखा गया।

स्थापना दिवस पर शिक्षकों ने कहा कि उन्हें इस पुरानी विरासत का हिस्सा बनने पर फख्र है। शेरवुड कॉलेज पूरी तरह आवासीय संस्थान है। यहां कोई डे-स्कॉलर नहीं है। छात्रों ने जीवन में अनुशासन की भावना विकसित करने के लिए संस्थान की तारीफ की।

बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ जैसी कई नामी-गिरामी हस्तियां शेरवुड कॉलेज के छात्र रहे हैं। ये बोर्डिंग स्कूल 45 एकड़ में फैला हुआ है। यहां औपनिवेशिक युग का आकर्षण तो है ही, विज्ञान प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर रूम, पुस्तकालय, खेल के मैदान और आवासीय छात्रावास जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद हैं।