Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   IMD ने जारी किया दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट     |   जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 घायल     |   सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, जम्मू-कश्मीर में भी बरसे बादल     |   मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल     |  

सीएम रेखा से अभिभावकों ने की मुलाकात, निजी स्कूल शुल्क विनियमन विधेयक लाने के लिए किया धन्यवाद

Delhi: दिल्ली के अलग-अलग निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के कुछ अभिभावकों ने बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद से मुख्यमंत्री कार्यालय में मुलाकात की। अभिभावकों ने मुख्यमंत्री से मिलकर सोमवार को विधानसभा में स्कूल फीस विनियमन पर पेश किए गए नए विधेयक के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

अभिभावकों से मिलने के बाद सूद ने कहा, "पूरी दिल्ली के अभिभावक शिक्षा व्यवस्था में हुए विकास के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दे रहे हैं। वे खुश हैं क्योंकि अब उनकी बात सुनी जाएगी। अभिभावक अब जान सकेंगे कि स्कूलों में उनके पैसे का कैसे उपयोग हो रहा है।"

एक अभिभावक ने कहा कि यह विधेयक 11 सालों के तनाव के बाद वित्तीय राहत लेकर आया है। इस विधेयक का उद्देश्य निजी स्कूलों की फीस के विनियमन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत प्रबंधन स्थापित करना है।