Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

UP: 'पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती', इसकी मिसाल पेश कर रही हैं गाजियाबाद की ये महिलाएं

Ghaziabad: 'कहते हैं पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती', उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की ये महिलाएं इसकी मिसाल कायम कर रही हैं। एक्शन एड इंडिया और यूनिसेफ की तरफ से चलाए जा रहे 'न्यू इनिशिएटिव एजुकेशन प्रोजेक्ट' के तहत ये बुजुर्ग महिलाएं फ्री बेसिक शिक्षा ले रही हैं।

स्कूल जाने वाली लड़कियां ट्रेनिंग के बाद, इन महिलाओं को अपने घरों में छोटे से स्कूलनुमा माहौल में पढ़ाती हैं। इन महिलाओं की कोशिश है कि बेसिक शिक्षा के साथ वो आजाद और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।

जीवन के इस पड़ाव पर पढ़ने और कुछ नया सीखने की उनकी लगन सुबूत है कि जब कोई अपने सपनों को सच करना चाहता है तो उम्र की कोई बाधा नहीं होती है।