Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

यूपी की गरमाई सियासत के बीच आज दिल्ली आ रहे योगी, लगाए जा रहे ये कयास

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। बीजेपी नेता राष्ट्रीय राजधानी में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से रवाना होने से पहले सीएम योगी, केशव प्रसाद मौर्य, पाठक, भूपेंद्र चौधरी और धर्मपाल सिंह आज शाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठक में हिस्सा लेंगे। सरकार और संगठन के जुड़े लोग इस बैठक में मंथन करेंगे। हफ्तेभर पहले ही उप मुख्यमंत्री मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी दिल्ली पहुंचे थे, मौर्य ने बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की थी। जबकि चौधरी ने यूपी में बीजेपी की हार के कारण गिनाए थे और अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। 

यूपी में आम चुनाव नतीजों में NDA को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी नेताओं समेत जनप्रतिनिधियों का कहना है कि राज्य में अफसरशाही हावी है, निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही है बूथ से लेकर जिला संगठन तक कार्यकर्ताओं में नाराजगी और निराशा है। सहयोगी दलों के बड़े नेता भी अफसरशाही की शिकायत कर रहे हैं. अफसरों को लेकर नेताओं और विधायकों में नाराजगी है और वो चिट्ठियों और मीडिया के जरिए यह नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। 

सीएम योगी की वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की संभावनाओं के बीच कयास लगाए जा रहे है कि बीजेपी प्रदेश संगठन व सरकार में बड़ा बदलाव हो सकता हैं।