Breaking News

अमेरिका का दावा- ईरानी नौसेना के 150 से ज्यादा जहाजों को तबाह किया गया     |   ईरान जंग में हम जीत के करीब: अमेरिकी रक्षा मंत्री का बयान     |   होर्मुज नाकेबंदी के बीच ट्रंप का संदेश- हमसे तेल खरीदें या अपना तेल लें     |   IAS चंचल कुमार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया     |   शीतला माता मंदिर भगदड़: मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये देगी बिहार सरकार     |  

Delhi: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा, अलर्ट मोड पर अधिकारी

Delhi: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर पुराने रेलवे पुल पर 204.43 मीटर तक पहुंच गया है, जो चेतावनी के स्तर 204.50 मीटर के करीब है। अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियों को संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह नौ बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 204.43 मीटर था। दिल्ली के लिए चेतावनी का स्तर 204.50 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 205.30 मीटर है और निकासी 206 मीटर पर शुरू होती है।

पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के जोखिमों पर नजर रखने के लिए अहम बिंदु के रूप में काम करता है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जलस्तर बढ़ने की मुख्य वजह हरियाणा और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बारिश और वजीराबाद- हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे छोड़ा जा रहा ज्यादा पानी है।’’ बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, वजीराबाद से हर घंटे लगभग 31,250 क्यूसेक पानी और हथिनीकुंड बैराज से लगभग 25,126 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।