Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

'सकारात्मक बदलाव के लिए सभी क्षेत्रों में किया काम', दिल्ली में बीजेपी सरकार की पहली वर्षगांठ पर बोली सीएम रेखा

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए कहा कि सरकार ने पिछले एक वर्ष में सभी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने और गरीबों के कल्याण के उद्देश्य से काम किया है। पिछले साल हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की भारी जीत के बाद गुप्ता और उनकी मंत्रिपरिषद ने 20 फरवरी 2025 को शपथ ली।

दिल्ली सचिवालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का रिपोर्ट कार्ड बीजेपी शासन के तहत पिछले एक वर्ष में किए गए कठिन परिश्रम और बदलावों का एक तथ्य पत्रक है और इसके लिए अंत्योदय के दर्शन का पालन किया गया है।

उन्होंने कहा कि कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली कैबिनेट बैठक में सरकार ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना को लागू करने का निर्णय लिया, जिसमें सात लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है और अब तक 30,000 से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। रेखा गुप्ता ने जोर देकर कहा कि सरकार गरीबों और झुग्गीवासियों के कल्याण के लिए भी प्रतिबद्ध है, और उन्होंने जेजे क्लस्टरों के विकास के लिए बजट में 700 करोड़ रुपये के आवंटन का हवाला दिया।