Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

हम आतंकी हमलों पर कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज की टिप्पणी की निंदा करते हैं- संबित पात्रा

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को नेता कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज की आलोचना करते हुए कहा कि कुछ नेता देश के खिलाफ बातें करते हैं।

संबित पात्रा ने कहा, "हम इस भावना से जुड़े थे कि हम देश की मदद कैसे कर सकते हैं। हालांकि, मुझे आश्चर्य होता है जब भी देश में ऐसी स्थिति होती है, उस समय कुछ चैनल ये भी दिखा रहे हैं कि आतंकवादी हमले जारी हैं।"  

संबित पात्रा ने कहा, ''इन सबके बीच कुछ नेता ऐसी बातें कहते हैं जो देश के खिलाफ है।''

संबित पात्रा ने कहा, "लोकप्रिय कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज ने कश्मीर मुठभेड़ पर अपनी टिप्पणी में कहा कि भारत को न केवल पाकिस्तान से बात करनी चाहिए, बल्कि आतंकवादियों के मन मे, उनके दिलों में जो कुछ भी चल रहा है, उसे जानने की कोशिश पीएम मोदी को करनी चाहिए।"

संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस यही सोचती है। सैफुद्दीन सोज़ ने जम्मू कश्मीर के बारे में एक किताब में कहा था कि कश्मीर पर जनमत संग्रह होना चाहिए। इसे विभाजित किया जाना चाहिए।"  
 
बुधवार को जम्म कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकोरेनाग इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट शहीद हो गए।