Breaking News

राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   हमास के क्रिप्टो नेटवर्क पर FBI की कार्रवाई, 5.60 लाख डॉलर के फंड किए जब्त     |   अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, CEO समेत अन्य पदों पर हो सकता है फैसला     |   राहुल गांधी आज नासिक जाएंगे, ‘संगठन सृजन अभियान’ के समापन समारोह में होंगे शामिल     |   पूर्व मंत्री के. पोनमुडी की कथित विवादित टिप्पणी मामले में चेन्नई कोर्ट में आज सुनवाई     |  

दिल्ली: जनकपुरी इलाके में सड़क धंसने से जल बोर्ड का ट्रक फंसा

जनकपुरी स्थित जोगिंदर सिंह मार्ग की सड़क शनिवार सुबह अचानक धंस गई, जिससे लोक निर्माण विभाग की पोल खुल गई। सड़क बीचोबीच धंसने से वहां पर गहरा गड्ढा हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी लोक निर्माण विभाग को दी। इसके बाद विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने 12 से अधिक छोटे ट्रक मिट्टी डालकर गड्ढे को दोपहर तक भरा।

गड्ढे के भराव के दौरान न तो यहां पर विभाग का कोई अधिकारी मौजूद रहा और न ही पुलिस प्रशासन जिसकी वजह से दो पहिया वाहन चालक अपनी मनमानी कर वहां से गुजरते नजर आए, क्योंकि यहां पर बैरिकेड तक की कोई व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता था। कारों या फिर अन्य बड़े वाहनों के लिए एक तरफ का रास्ता खुला था जिससे लोग आवागमन करते रहे इससे यातायात काफी प्रभावित रहा।