Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

दिल्ली: गर्मी में पानी की किल्लत से झुग्गी वाले परेशान, वजीराबाद बैराज में भी कम हुआ पानी

New Delhi: भयंकर गर्मी के बीच पानी की कमी दिल्ली वालों के लिए आफत का सबब बनी हुई है। पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके की सफेदा झुग्गियों में रहने वाले लोगों का कहना है कि जिन टैंकरों से पानी पहुंचता है, वे भी पूरे भरे नहीं आते। लगभग रोजाना ही लोग सुबह से टैंकरों से पानी लेने के लिए लाइन में लग जाते हैं। पहले पानी लेने को लेकर कभी कभी झगड़ा भी हो जाता है।

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को चिट्ठी लिखकर पानी देने की मांग की है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को दिल्ली सरकार के इस आरोप को खारिज कर दिया कि हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि हरियाणा दिल्ली को तय शर्तों से ज्यादा पानी दे रहा है। दिल्ली के वज़ीराबाद बैराज में मौजूदा जल स्तर करीब 670 फीट है, जो सामान्य से 4.5 फीट कम है।