Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

दिल्ली में पानी के लिए मारामारी, टैंकर के इंतजार में लाइनों में खड़े नजर आ रहे हैं लोग

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में लोग पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। गीता कॉलोनी में सुबह छह बजे से ही लंबी लाइन लगी हुई थी। इलाके के लोग पानी के टैंकरों का इंतजार कर रहे हैं। नर्सरी और सफेदा झुग्गी-बस्ती की ये तस्वीरें लोगों का सब्र बयां करने के लिए काफी हैं। 

लोगों का कहना है कि दिन में सिर्फ एक बार टैंकर आता है, वो आधा भरा होता है। इस वजह से उन्हें कई बार बाल्टी और डिब्बे खाली लेकर घर लौटना पड़ता है। पानी के लिए लाइन में खड़े इन लोगों के चहरे बता रहें है कि ये कितने परेशान हैं। 
  
संकट को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं। सरकार ने गाड़ी साफ करने और कंस्ट्रक्शन साइट पर पीने के पानी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। दिल्ली के बाशिंदों पर दोहरी मार पड़ रही है। पानी की किल्लत के साथ ही राजधानी के कुछ हिस्सों में पारा 50 डिग्री के आसपास बना हुआ है।