Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

दिल्ली: चुनाव अधिकारियों ने निकाली ''विंटेज ड्राइव फॉर वोटर अवेयरनेस' रैली, ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नई दिल्ली जिला चुनाव कार्यालय ने रविवार को 'विंटेज ड्राइव फॉर वोटर अवेयरनेस' रैली का आयोजन किया और मतदाताओं से पांच फरवरी को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। इंडिया गेट के पास मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से इस रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में चलने वाली विंटेज कारों पर मतदान करने की अपील वाले बैनर लगाए गए थे।

रैली में चुनाव आयोग के अधिकारियों और प्रमुख खेल हस्तियों के साथ ही लोगों ने भाग लिया। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का मकसद लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाताओं की मतदान के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। 

अधिकारियों का कहना है कि इस रैली का खासतौर पर मकसद उन युवाओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरुक करना है, जो वोट डालने के लिए नहीं जाते हैं। रैली में शामिल हुई स्वीप अभियान की डिस्ट्रिक्ट आइकन देवयानी मुखर्जी दास का कहना है कि इस तरह का आयोजन युवाओं को बेहिचक और आत्मविश्वास से वोट डालने के लिए प्रेरित करेगा।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।