Breaking News

उत्तरी पेरू में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया     |   ईरान के विदेश मंत्री बोले- US और इजरायल के साथ कम से कम छह महीने तक लड़ने को तैयार     |   इजरायल का दावा- बेरूत में हिज्बुल्लाह का कमांडर हाशिम मारा गया     |   मिडिल ईस्ट जंग: होर्मुज खोलने के लिए ब्रिटेन ने बुलाई 35 देशों की मीटिंग     |   तेलंगाना: कोंडागट्टू मंदिर के पास शेड गिरने से 15 श्रद्धालु घायल     |  

दिल्ली में शनिवार को आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना, IMD ने दी जानकारी

दिल्ली में शनिवार को आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है तथा अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ये जानकारी दी। आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। 

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 68 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने कहा कि शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 156 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। 

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।