Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

अबकी बार 400 पार, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी का नया नारा

नई दिल्ली: अबकी बार, 400 पार और 'तीसरी बार, मोदी सरकार' 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी के अभियान के अगुवाई करने वाले नए नारे हैं। मंगलवार को नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में वरिष्ठ पार्टी नेताओं की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक में प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए संयोजक और सह-संयोजक भी तय किए गए। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, महासचिव सुनील बंसल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, मनसुख मंडाविया और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी शामिल थे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैलियां अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है।