Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

इस छठ के दौरान यमुना में झाग नहीं दिखेगा, सीएम रेखा ने दिल्लीवासियों को दिया आश्वासन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्लीवासियों को आश्वासन दिया कि आगामी छठ पर्व के दौरान यमुना नदी की सतह पर झाग नहीं दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि प्रदूषित नदी के पुनरुद्धार के लिए तेज़ी से काम चल रहा है।

सर्दियों के मौसम में खासकर दिवाली के बाद यमुना नदी में सीवर और औद्योगिक अपशिष्ट छोड़े जाने के कारण पानी में झाग दिखाई देता है। पिछले कुछ वर्षों में झाग से भरे पानी में खड़ी महिलाओं द्वारा छठ मनाने की तस्वीरें सामने आई थीं, जिन पर विपक्षी दलों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार की कड़ी आलोचना की थी।