Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

बिहार की अंतिम मतदाता सूची में 7.42 करोड़ मतदाता, पहले संख्या थी 7.89 करोड़

New Delhi: चुनाव आयोग ने एसआईआर से पहले, मंगलवार को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में बिहार में मतदाताओं की कुल संख्या 7.42 करोड़ रह गई है जो पहले 7.89 करोड़ थी

हालांकि, अंतिम आंकड़ा 1 अगस्त को जारी मसौदा सूची में दर्ज 7.24 करोड़ से अधिक मतदाताओं का है जिसमें मृत्यु, प्रवास और मतदाताओं के दोहराव सहित विभिन्न कारणों से 65 लाख मतदाताओं के नाम मूल सूची से हटा दिए गए थे।

चुनाव आयोग ने कहा कि संभावित मतदाताओं की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों और राजनीतिक दलों व व्यक्तियों की ओर से दर्ज की गई आपत्तियों के एक महीने तक चले मूल्यांकन के बाद, मसौदा सूची से 3.66 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए, जबकि 21.53 लाख नए मतदाता जोड़े गए।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूरक सूचियां प्रकाशित होने के बाद अंतिम आंकड़ा थोड़ा बदल सकता है। चुनाव आयोग की इस कार्रवाई का विपक्ष ने तीखा विरोध किया है। उसने चुनाव आयोग पर सत्तारूढ़ एनडीए के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है, जिसे उसने सिरे से खारिज कर दिया है।