Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

चुनाव आयोग के बाहर TMC नेताओं का धरना, जांच एजंसियों के प्रमुखों का बदलने की मांग

New Delhi: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं ने चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर 24 घंटे का धरना दिया। इन नेताओं ने सीबीआई, एनआईए, ईडी और आयकर विभाग के प्रमुखों को बदलने की मांग की। डेरेक ओ'ब्रायन, डोला सेन, साकेत गोखले और सागरिका घोष सहित टीएमसी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर चुनाव आयोग (ईसी) के आला अधिकारियों से मुलाकात की। टीएमसी का कहना है कि केंद्रीय जांच एजेंसियां ​​बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के इशारे पर विपक्षी दलों को निशाना बना रही हैं।

नई दिल्ली रवाना होने से पहले सेन ने कोलकाता हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, "बीजेपी हमारे खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। जिस तरह से एनआईए, ईडी और सीबीआई काम कर रही है और टीएमसी नेताओं को निशाना बना रही है, वो शर्मनाक है। हम चुनाव आयोग से सभी राजनैतिक दलों के लिए बराबर मौके देने की मांग करेंगे।" 

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में 2022 के विस्फोट मामले में दो मुख्य संदिग्धों को गिरफ्तार करने गई एनआईए की टीम पर शनिवार को कथित तौर पर भीड़ ने हमला किया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जांचकर्ताओं पर ग्रामीणों पर हमला करने का आरोप लगाया था।