Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

हमें विभाजनकारी शक्तियों से लड़ना है, कांग्रेस में शामिल होने के बाद दानिश अली

New Delhi: निलंबित बीएसपी नेता और लोकसभा सांसद दानिश अली बुधवार को कांग्रेस में पार्टी के सीनियर नेताओं की मौजूदगी में शामिल हो गए। यहां कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि देश में मौजूदा हालात को देखते हुए, "विभाजनकारी" ताकतों के खिलाफ लड़ाई में सबसे पुरानी पार्टी में शामिल होना अहम है।

अली ने कहा, "एक तरफ विभाजनकारी ताकतें हैं और दूसरी तरफ वे ताकतें हैं जो समाज के गरीबों और उत्पीड़न के शिकार हुए वर्गों के लिए 'न्याय' पाने के लिए लड़ रही हैं और विकल्प बहुत साफ है। उन्होंने कहा, ''अगर हमें विभाजनकारी ताकतों से लड़ना है तो मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूत करना होगा।''

यूपी के अमरोहा से मौजूदा सांसद दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने निलंबित कर दिया था। वे कांग्रेस के टिकट पर अमरोहा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। अली पहले जनता दल (सेक्युलर) में थे और कर्नाटक से पूर्व राज्यसभा सांसद रह चुके थे।