Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

अपना मानसिक संतुलन खो बैठी है कांग्रेस, सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ

New Delhi: बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता चरण दास महंत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रणदीप सुरजेवाला के बीजेेपी सांसद हेमा मालिनी को लेकर किए गए विवादित बयान को लेकर कहा कि लोकसभा चुनाव में हार की आशंका से घबराई हुई कांग्रेस अपना मानसिक संतुलन खो बैठी है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि लोकसभा का चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे जनता के अंदर अपने खिलाफ बढ़ रहे विरोध और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति लगातार बढ़ रहे समर्थन और स्नेह को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि विपक्षी दल, खासकर कांग्रेस अपना मानसिक संतुलन खो बैठी है।

चरण दास महंत ने कहा था कि पीएम मोदी का मुकाबला करने के लिए उन्हें एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो डंडे से उनका सिर फोड़ सके। 

हेमा मालिनी को टिकट क्यों दिया गया, इस पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की टिप्पणी पर बीजेपी नेता ने कहा, "रणदीप सुरजेवाला ने हमारी सांसद हेमा मालिनी के बारे में अनाप-शनाप बोला। कांग्रेस को ध्यान देना चाहिए कि हेमा मालिनी की उम्र सोनिया गांधी जितनी है। महिला के बारे में ऐसा बोलना क्या अच्छा है।"