Breaking News

प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा, गड्ढे में धंसा     |   नेपाल में बाढ़ से 626 मौतें, लापता लोगों की तलाश जारी     |   नेपाल बाढ़ पर खड़गे की पीएम और गृहमंत्री को चिट्ठी, भारतीयों की मदद की मांग     |   गंडक बैराज के डिस्चार्ज में उतार-चढ़ाव, 97,500 क्यूसेक पर बहाव सामान्य     |   नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन पर मौसम की मार, बारिश के चलते हेलिकॉप्टर भी रुके     |  

श्रीलंका की प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या के साथ विकास से जुड़े मुद्दों पर सहयोग और भारतीय मछुआरों के कल्याण जैसे विभिन्न विषयों पर शुक्रवार को चर्चा की। अमरसूर्या ने यहां मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है।

बैठक में शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, नवाचार, विकास से जुड़े मुद्दों पर सहयोग और हमारे मछुआरों के कल्याण समेत कई विषयों पर चर्चा हुई।’’ मोदी ने कहा, ‘‘करीबी पड़ोसी होने के नाते हमारा सहयोग हमारे दोनों देशों के लोगों और साझा क्षेत्र की समृद्धि के लिए बहुत महत्व रखता है।’’