Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

गिरफ्तार होने पर क्या केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए? 'आप' ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को इस बात पर जनता की राय लेने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया कि क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार होने पर इस्तीफा दे देना चाहिए। आम आदमी पार्टी ने कहा कि बीजेपी 'फर्जी' शराब घोटाला मामले में सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश रच रही है।

गोपाल राय ने कहा कि उन्होंने लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र से शुरुआत की। ये 20 दिसंबर तक जारी रहेगा। हमने लोगों से बात की और उन्होंने कहा कि सभी गिरफ्तारियां गलत हैं, और अगर केजरीवाल गिरफ्तार हो जाते हैं, तो उन्हें जेल से सरकार चलानी चाहिए। चूंकि ये अभियान पूरी दिल्ली में चलेगा, अंत में हम रिपोर्ट सीएम को सौंपेंगे।

शुक्रवार से 'मैं भी केजरीवाल' अभियान के तहत 'आप' स्वयंसेवक शहर भर के सभी 2,600 मतदान केंद्रों पर लोगों के हस्ताक्षर लेने के लिए पर्चे ले जाएंगे, जिसमें उनकी राय मांगी जाएगी कि क्या केजरीवाल को गिरफ्तार होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में पद छोड़ देना चाहिए। 

इस महीने की शुरुआत में, प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। सीएम केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए और मांग की कि उसे अपना नोटिस वापस लेना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि ईडी का नोटिस 'अवैध और राजनीति से प्रेरित' है।