Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

शशि थरूर ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, ‘राष्ट्र सेवा में निरंतर सफलता’ की कामना की

New Delhi: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी और ‘‘राष्ट्र सेवा में निरंतर सफलता’’ की कामना की। थरूर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आने वाला वर्ष अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और राष्ट्र सेवा में निरंतर सफलता से भरा हो।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी साझा कीं। इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को 75 वर्ष के हो गए।