Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

बंगाल सरकार शाहजहां शेख को बचाने में लगी है, ये बड़े शर्म की बात है: हरदीप पुरी

New Delhi: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पश्चिम बंगाल सरकार पर शाहजहां शेख को बचाने का आरोप लगाते हुए सवाल पूछा है कि आखिर राज्य सरकार उसे बचाने के लिए इतनी उत्सुक क्यों है? दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि वो ये पहली बार देख रहे हैं कि आरोपित को राहत दिलाने की अपील राज्य सरकार की तरफ से की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अदालत ने शाहजहां शेख को बचाने और उसकी गिरफ्तारी में देरी करने के लिए बंगाल पुलिस के रवैये पर भी सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा, "पहले तो बंगाल पुलिस शाहजहां शेख को गिरफ्तार ही नहीं कर रही थी, बल्कि, गिरफ्तार करने की बजाय उसे 55 दिनों तक फरार रहने दिया गया। संदेशखाली की महिलाओं के आंदोलन और कलकत्ता हाई कोर्ट के सख्त स्टैंड के बाद उसे गिरफ्तार तो किया गया, लेकिन, उसे अब न्यायालय के आदेश के बावजूद सीबीआई को हैंडओवर नहीं किया जा रहा है।"