Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

दिल्ली विधानसभा भवन में सत्र से पहले सुरक्षा कड़ी की गई

दिल्ली विधानसभा में आज से शुरू होने वाले पहले सत्र से पहले भवन के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नई विधानसभा का पहला सत्र आज नए सदस्यों की शपथ के साथ शुरू होगा और एक प्रोटेम स्पीकर को उप-राज्यपाल वी. के. सक्सेना शपथ दिलाएंगे।

सदन द्वारा नए अध्यक्ष का चयन होने तक सत्र का संचालन करने के लिए बीजेपी विधायक अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। बीजेपी ने विजेंद्र गुप्ता स्पीकर और मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि तीन दिवसीय सत्र की सबसे जरूरी बात 14 सीएजी रिपोर्टों को पेश करना है। आम आदमी पार्टी विधायकों ने सर्वसम्मति से आतिशी को दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में चुना है।