Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर गाज़ीपुर सीमा पर रूट डायवर्ट

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने दिल्ली कूच का आह्वान किया है जिसके बाद से यूपी से दिल्ली को जोड़ने वाले गाजीपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षा बल की टीमों को तैनात किया गया है औऱ बेरीकेडिंग लगाई गई हैं, गाजीपुर बॉर्डर के अलावा दिल्ली की सभी सीमाओं पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

दिल्ली पुलिस ने किसानों के प्रस्तावित मार्च की वजह से ट्रैफिक एडवायजरी भी जारी की है, जिसमें यात्रियों को दिल्ली की तीन सीमाओं पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध के बारे में जानकारी दी गई। एडवाइजरी के मुताबिक, कॉमर्शियल वाहनों के लिए सोमवार से यातायात प्रतिबंध/डायवर्जन लागू किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि दिल्ली से गाज़ीपुर सीमा के जरिए गाजियाबाद जाने वाला यातायात अक्षरधाम मंदिर के सामने पुश्ता रोड या पटपड़गंज रोड/मदर डेयरी रोड या चौधरी चरण सिंह मार्ग, आईएसबीटी आनंद विहार से हो सकता है और यूपी के गाजियाबाद में महाराजपुर या अप्सरा सीमा से बाहर निकल सकता है।

उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कई किसान संघों ने अपनी उपज के लिए एमएसपी की गारंटी देने वाले कानून की मांग के लिए 13 फरवरी को मार्च का आह्वान किया है, किसान संगठनों का कहना है कि 2021 मेें उनसे सरकार ने वादा किया था कि वे एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाएगी। लेकिन सरकार की तरफ से वादाखिलाफी हुई है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी के अलावा, किसान स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन, कृषि ऋण माफी, पुलिस मामलों को वापस लेने और लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए "न्याय" की भी मांग कर रहे हैं।