Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Delhi: RK Puram में भारी बारिश की वजह से सड़क धंसी, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के आर. के. पुरम इलाके में भारी बारिश के बाद शनिवार सुबह सड़क का बड़ा हिस्सा ढह गया। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक घटना आर. के. पुरम सेक्टर नौ में संगम सिनेमा के पास दोपहर करीब साढ़े 12 से एक बजे के बीच हुई। 

प्रत्यक्षदर्शी रमेश ने बताया कि गड्ढे से एक कार और मोटर साइकिल को बाहर निकाला गया है। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में शनिवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में 41.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो करीब 101 साल में दिसंबर के महीने में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है।

आईएमडी के अनुसार, राजधानी में 3 दिसंबर, 1923 को एक दिन में सबसे ज्यादा 75.7 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।