Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

राहुल गांधी रायबरेली सीट बरकरार रखेंगे, प्रियंका वायनाड से लड़ेंगी उप-चुनाव

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को घोषणा कर बताया की राहुल गांधी रायबरेली सीट बरकरार रखेंगे और प्रियंका गांधी वायनाड सीट से लोकसभा उप-चुनाव लड़ेंगी।

 पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद नई दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया कर्मियों से उन्होंने कहा, "हमारे नेता राहुल गांधी ने दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ा था और दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। कानून के अनुसार उन्हें एक सीट छोड़नी थी और दूसरी सीट पर बने रहना था। आज हमारी पार्टी के सभी नेताओं ने फैसला किया है कि राहुल गांधी रायबरेली सीट पर बने रहेंगे, क्योंकि ये सीट उनके और उनके परिवार के लिए सदियों से बहुत करीबी रही है।" 

खरगे ने कहा कि वायनाड सीट खाली होगी और हमें लगता है कि प्रियंका गांधी को वायनाड से उप-चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि राहुल ने रायबरेली सीट पर बने रहने के लिए हामी भर दी है और हम आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि करते हैं। प्रियंका गांधी अब वायनाड से उप-चुनाव लड़ेंगी।

राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी और उन्हें चार जून को आए लोकसभा परिणामों के 14 दिनों के भीतर इनमें से एक सीट खाली करनी है।