Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

"मैच फिक्सिंग" टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी, बीजेपी ने चुनाव आयोग से की शिकायत

New Delhi: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नेतृत्व में बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की "मैच फिक्सिंग" और ईवीएम को लेकर की गई टिप्पणी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की।

राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोकसभा चुनाव में "मैच फिक्सिंग" का आरोप लगाया और कहा कि अगर बीजेपी चुनाव जीतती है तो वो संविधान बदल देगी, जिससे पूरा देश "खत्म" हो जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि बीजेपी अबकी बार 400 पार का नारा लगा रही है, लेकिन ईवीएम, 'मैच फिक्सिंग', मीडिया पर दबाव डालकर और उन्हें खरीदे बिना वो 180 सीटें भी नहीं जीत सकती। 

हरदीप सिंह पुरी ने कुछ राज्य विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हालिया जीत पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या उस समय अलग ईवीएम का इस्तेमाल किया गया था। पुरी ने कहा, "ईवीएम का ये विषय कई बार उठाया गया है और चुनाव आयोग ने भी इसे नकार दिया है और इसे निराधार बताया है।"