Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

न्यूजीलैंड के उप-प्रधानमंत्री से मिले राहुल गांधी, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

New Delhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से मुलाकात की, जिस दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने, साझा लोकतांत्रित मूल्यों तथा वैश्विक सहयोग से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इस मुलाकात के दौरान लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई भी मौजूद थे। 

राहुल गांधी ने इस मुलाकात की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘न्यूज़ीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से मिलना सुखद रहा। दोनों देशों के बीच के संबंधों को मजबूत करने, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और तेजी से जटिल होती दुनिया में वैश्विक सहयोग के महत्व पर गर्मजोशी भरी बातचीत हुई।’’ न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री इन दिनों भारत के दौरे पर हैं।