Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

दिल्ली में राजद-कांग्रेस के दिग्गजों ने की बड़ी बैठक

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है. मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर राजद और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बीच एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लवक, राजद सांसद प्रो. मनोज झा और तेजस्वी के रणनीतिक सलाहकार संजय यादव मौजूद रहे. इस बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीटों शेयरिंग, गठबंधन के स्वरूप और चुनावी एजेंडा को लेकर विस्तार से चर्चा होने की चर्चा है. दोनों दलों के बीच यह रणनीति बनी है कि किस तरह विपक्ष एकजुट होकर सत्तारूढ़ गठबंधन NDA को चुनौती दे सके.

इस बैठक को लेकर बिहार की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. NDA और इंडिया गठबंधन के बीच तेज होती खींचतान के बीच महागठबंधन के भीतर यह बैठक आगामी राजनीतिक समीकरणों को नई दिशा दे सकती है. दिल्ली में हुई इस बैठक से ठीक पहले राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने एक बयान देकर सियासी पारे को और चढ़ा दिया था. राजद प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही महागठबंधन बिहार चुनाव लड़ने जा रहा है. तेजस्वी को उन्होंने सीएम फेस बताया. जबकि कांग्रेस सीएम फेस को लेकर अभी किसी के नाम की चर्चा नहीं कर रही है.