Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Punjab: WTO समझौते को लेकर रविवार को शंभू बॉर्डर पर सेमिनार करेंगे प्रदर्शनकारी किसान

प्रदर्शनकारी किसान हरियाणा के साथ पंजाब की सीमा पर शंभू और खनौरी में डब्ल्यूटीओ समझौते पर विचार करने के लिए रविवार को सेमिनार आयोजित करेंगे। बाकी मांगों के अलावा प्रदर्शनकारी किसान कृषि क्षेत्र को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) समझौते से बाहर करने की मांग कर रहे हैं।

एसकेएम (गैर-राजनैतिक) और केएमएम से जुड़े संगठनों की बैठक 27 और 28 फरवरी को होगी। किसानों और केंद्र सरकार के बीच अब तक चार दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। आंदोलन के दौरान मारे गए किसान शुभकरण की याद में प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को कैंडल मार्च निकाला।

बठिंडा के रहने वाले 21 साल के शुभकरण की खनौरी में पुलिस से झड़प के दौरान मौत हो गई थी। फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी समेत कई मांगों को लेकर किसान दिल्ली चलो मार्च पर अड़े हुए हैं। किसान फिलहाल दिल्ली से करीब 200 किलोमीटर दूर खनौरी और शंभू बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं।