Breaking News

चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |   ममता बनर्जी के खिलाफ FIR, TMC छात्र परिषद की रैली में HC आदेश के उल्लंघन का आरोप     |   एक्टर इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, टेस्ट में हुई पुष्टि     |   BJP मुख्यालय में चार घंटे चली बैठक खत्म, युवाओं को लेकर बनी रणनीति     |   प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा, गड्ढे में धंसा     |  

मुत्तकी की प्रेसवार्ता को लेकर प्रियंका ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- ये महिला पत्रकारों का अपमान है

New Delhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी के संवाददाता सम्मेलन में महिला पत्रकारों की गैर मौजूदगी को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और उनसे इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा। कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि ये महिला पत्रकारों का अपमान है।

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। उन्होंने शुक्रवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ वार्ता की थी, बाद में उन्होंने अलग से एक संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित किया था।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कृपया भारत दौरे पर आए तालिबान के प्रतिनिधि के संवाददाता सम्मेलन से महिला पत्रकारों को दूर रखे जाने पर अपना रुख स्पष्ट करें।’’

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘यदि महिलाओं के अधिकारों की आपकी स्वीकृति केवल चुनावों के बीच का दिखावा नहीं है, तो हमारे देश में जो अपनी महिलाओं को अपनी रीढ़ और गर्व मानता है, इस अपमान को कैसे स्वीकार किया गया?’’