Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

दिल्ली में प्रदूषित हवा से लोगों की बढ़ी दिक्कतें, बच्चों-बुजुर्गों को हो रही ज्यादा परेशानी

Delhi Pollution: दिल्ली में सोमवार को भी स्मॉग की चादर छाई रही, जिससे वायु गुणवत्ता 'अत्यंत खराब' श्रेणी में पहुंच गई। लोगों के मुताबिक बढ़ते प्रदूषण से उनके रोजमर्रा के कामकाम पर बुरा असर पड़ रहा है, साथ ही उन्हें अपनी सेहत को लेकर भी चिंता सताने लगी है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ज्यादा प्रदूषण से खास तौर पर बच्चों, बुजुर्गों और मधुमेह से पीड़ित लोगों में फेफड़ों और छाती की बीमारियों बढ़ जाती हैं। डॉक्टरों के कहा कि सांस से संबंधी मरीजों की की संख्या में बढो़तरी हुई है और कई मरीजों को अस्पतालों में भर्ती भी करना पड़ रहा है।

बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए पिछले सप्ताह से राजधानी में कुछ नियमों को पूरा ना करने वाले वाहनों के दिल्ली में आने पर रोक लगा दी गई है। उन वाहनों को ईंधन भी नहीं दिया जा रहा है, जिनके पास वैध पीयूसी नहीं है। ये दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 के तहत लागू किए जा रहे विभिन्न प्रदूषण-विरोधी उपायों का हिस्सा हैं।