Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

पेट्रोल-डीजल होंगे महंगे! सरकार ने बढ़ाई 2 रूपये एक्साइज ड्यूटी

केंद्र सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) में 2-2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। इसके बाद पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

हालांकि केंद्र सरकार के आदेश में यह नहीं बताया गया है कि इसका खुदरा कीमतों पर क्या असर होगा, लेकिन उद्योग सूत्रों की मानें तो खुदरा कीमतों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में गिरावट के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के साथ बढ़े हुए उत्पाद शुल्क को समायोजित किए जाने की संभावना है।