Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका

New Delhi: अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग करते हुए शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है।

याचिकाकर्ता औऱ हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत यादव ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर करने के बाद कहा कि केजरीवाल जेल में रहकर सीएम पद पर नहीं रह सकते क्योंकि उन्होंने  गोपनीयता की शपथ ली है। अगर वे किसी मंत्रालय से फाइल जेल में ही मंगाते हैं तो गोपनीयता का खतरा हो सकता है। 

इसके अलावा यदि मुख्यमंत्री जेल के अंदर रहेंगे, तो वहां हमेशा अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहेगा जिससे जेल की गतिविधियां प्रभावित होंगी। हिंदू सेना प्रमुख ने अपनी याचिका में ये भी मांग की है कि केजरीवाल को जेल में बिताए गए समय के लिए एक विधायक का वेतन मिलना चाहिए।