Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण से शुरू हुआ संसद का बजट सत्र, कल वित्त मंत्री सीतारमण पेश करेंगी अंतरिम बजट

New Delhi: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा चुनाव से पहले एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। इससे पहले लोकसभा का बजट सेशन बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से शुरू हुआ। लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त कार्यवाही से शुरू हुए बजट सेशन में सरकार ने विपक्षी दलों से सदन की कार्यवाही में सहयोग की अपील की।

नई सरकार कार्यभार संभालने के बाद पूर्ण बजट पेश करेगी। मंगलवार को संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संसद में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक में कहा कि वित्त मंत्री जम्मू कश्मीर के लिए भी बजट पेश करेंगी। उन्होंने कहा कि बजट सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण, धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, अंतरिम बजट प्रस्ताव और जम्मू कश्मीर का बजट अहम होगा। 

जोशी ने कहा, "विपक्ष ने सुझाव दिए हैं। लेकिन ये वर्तमान लोकसभा का अंतिम सत्र है और हमने कहा है कि हम उन्हें अगले सत्र में एक मौका देंगे।" रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई फ्लोर लीडर्स की बैठक के दौरान विपक्षी नेताओं ने कई मुद्दे उठाए। विपक्ष का कहना है कि वो सत्र के दौरान बेरोजगारी, महंगाई, खेती से जुड़ी परेशानी और जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर की स्थिति के मुद्दे उठाएंगे।