Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

पेरिस में तीसरे ओलंपिक मेडल पर टिकीं पी वी सिंधु की नजरें, कहा- सबसे बेहतरीन खेल दिखाऊंगी

New Delhi: दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पी. वी. सिंधु पेरिस में लगातार तीसरा ओलंपिक मेडल जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही हैं। चोटों और फॉर्म से लंबे वक्त से जूझ रही इस भारतीय शटलर का कोर्ट पर परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा है। पूर्व वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी एक बार फिर ओलंपिक मेडल जीतने की आस लगाए हैं।

रियो गेम्स में सिल्वर मेडल और टोक्यो में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली सिंधु को पेरिस ओलंपिक गेम्स में 10वीं सीड दी गई है। तीसरे ओलंपिक मेडल के लिए कोशिश में जुटी सिंधु को इस बार आसान ग्रुप मिला है। हालांकि राउंड ऑफ 16 में उनका सामना छठी सीड चीन की हे बिंग जियाओ से हो सकता है।

सिंधु अगर जियाओ को हरा देती है तो क्वार्टर फाइनल में उनका सामना ओलंपिक चैंपियन चीन की चेन यू फेई से हो सकता है। 29 साल की सिंधु का ओलंपिक से पहले कोर्ट पर परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में पेरिस ओलंपिक में मेडल की हैट्रिक लगाने के लिए उन्हें काफी दमखम दिखाना होगा।