Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

दिल्ली: PM मोदी कर्तव्य पथ पर पैदल चले, हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस पर परेड के समापन के बाद कुछ देर कर्तव्य पथ पर पैदल चले और वहां मौजूद लोगों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

वहां मौजूद लोगों में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब प्रधानमंत्री उनके निकट से गुजरे। इस दौरान लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

प्रधानमंत्री मोदी कर्तव्य पथ के दूसरी ओर भी गए, जहां मोबाइल के जरिए उनकी तस्वीरें लेने के लिए उत्साहित लोगों ने उनका स्वागत किया।