Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

JLN स्टेडियम पहुंचे पीएम मोदी, पीएम स्वनिधि लाभार्थियों को करेंगे संबोधित

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को संबोधित करने के लिए नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (जेएलएन) स्टेडियम पहुंचे। पीएसवाई योजना के तहत पीएम दिल्ली के 5,000 एसवी सहित एक लाख स्ट्रीट वेंडरों (एसवी) को लोन बांटेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के दो अतिरिक्त कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे।

हाशिए पर रहने वाले लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए एक जून, 2020 को पीएम स्वनिधि योजना लॉन्च की गई थी। अब तक, देश भर में 62 लाख से ज्यादा स्ट्रीट वेंडरों को 10,978 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि के 82 लाख से ज्यादा लोन दिए जा चुके हैं।