Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

प्रधानमंत्री मोदी ने 'पीएम सूर्य घर' योजना का किया ऐलान, हर महीने मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' का ऐलान किया। इसके तहत एक करोड़ घरों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। पीएम ने कहा कि इस परियोजना में 75,000 करोड़ रुपये से अधिक का इन्वेस्टमेंट होगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा, "विकास और लोगों की भलाई के लिए, हम 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' शुरू कर रहे हैं। 75,000 करोड़ रुपये से अधिक के इन्वेस्टमेंट वाली इस परियोजना का टारगेट एक करोड़ घरों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देकर रोशन करना है।"

पीएम ने कहा कि इस योजना के तहत सब्सिडी सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर होगी। इसके अलावा लोगों को सस्ती दरों पर बैंक लोन भी दिलाया जाएगा। सरकार की कोशिश होगी कि लोगों पर सोलर पैनल लगाने का ज्यादा बोझ न पड़े।

प्रधानमंत्री ने कहा कि परियोजना से जुड़े सभी पक्षों को राष्ट्रीय स्तर के वेब पोर्टल से जोड़ा जाएगा। मोदी ने कहा कि इस योजना को जमीनी स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए, शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को अपने-अपने क्षेत्र में छतों पर सोलर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, "इस योजना से अधिक आय, कम बिजली बिल और लोगों के लिए रोजगार पैदा होगा।" मोदी ने कहा, "आइए सौर ऊर्जा और विकास को बढ़ावा दें। मैं सभी रेजिडेंशियल कंज्यूमर्स, विशेष तौर पर युवाओं से अपील करता हूं कि वो https://pmsuryagarh.gov.in पर आवेदन करके पीएम- सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को मजबूत करें।"