Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

सर्वसम्मति से NDA के नेता चुने गए नरेंद्र मोदी, 7 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे

Delhi: बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बुधवार को बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को नेता चुना गया। नरेंद्र मोदी के नेता चुने जाने के बाद एनडीए नेता सात जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे। एनडीए की बैठक में टीडीपी नेता एन. चंद्रबाबू नायडू, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एलजेपी (राम विलास गुट) के अध्यक्ष चिराग पासवान और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल समेत कई नेता शामिल थे।

बैठक में प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसमें कहा गया कि एनडीए सरकार हर वर्ग के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम करना जारी रखेगी। प्रस्ताव में कहा गया, "हम सभी को गर्व है कि एनडीए ने 2024 का लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट होकर लड़ा और जीता। हम सभी एनडीए नेताओं ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना।"