Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

PM मोदी नामुमकिन को मुमकिन बनाते हैं, बोले उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन

New Delhi: उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी नेता शी चिनफिंग सहित दुनिया के तमाम नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंधों पर प्रकाश डालते हुए सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामुमकिन को मुमकिन बना सकते हैं।

प्रधानमंत्री के भाषणों की दो पुस्तकों के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप-राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के बावजूद, ट्रंप ने हमेशा मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताया है। उप-राष्ट्रपति ने कहा कि इसी तरह ‘‘अंतरराष्ट्रीय राजनीति में मतभेदों के बावजूद’’ चीनी राष्ट्रपति के भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ अच्छे संबंध हैं।

उप-राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद अपने पहले सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया है, लेकिन ट्रंप हमेशा कहते हैं कि मोदी जी मेरे अच्छे दोस्त हैं। ऐसी स्थिति में भी उन्होंने कभी ये नहीं कहा कि मैं मोदी के खिलाफ हूं। वे हमेशा कहते हैं कि मैं मोदी के साथ हूं।’’

उप-राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि प्रधानमंत्री रूसी राष्ट्रपति (ब्लादिमीर) पुतिन के भी बेहद अच्छे मित्र हैं। उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही, अंतरराष्ट्रीय राजनीति में मतभेदों के बावजूद, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग भी मोदी जी के अच्छे मित्र हैं। यह हमने आज देखा है।’’

उप-राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यही कारण है कि वे (प्रधानमंत्री मोदी) नामुमकिन को मुमकिन बना देते हैं।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनता के लिए सच्चे मन से काम करते हैं और बदले में कोई अपेक्षा नहीं रखते।