Breaking News

ईरान के पास न्यूक्लियर हथियार नहीं हो सकते, उन्हें यह बता दिया गया है: US राष्ट्रपति ट्रंप     |   मशहूर फिल्ममेकर एम एम बेग अपने घर पर मृत पाए गए     |   हमें ईरान के साथ एक सार्थक डील करनी होगी: ट्रंप     |   छत्तीसगढ़: रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को ऑफिस से 1 घंटा पहले छुट्टी मिलेगी     |   चिली की राजधानी सैंटियागो में धमाका, कम से कम तीन लोगों की मौत, दस घायल     |  

PM मोदी ने दी रमजान की मुबारकबाद, समाज में एकजुटता का दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रमजान के अवसर पर लोगों को मुबारकबाद दी. उन्होंने कहा कि यह पाक महीना समाज में एकजुटता की भावना को और मजबूत करे. मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान आज (19 फरवरी) से शुरू हो रहा है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘रमजान मुबारक! यह पाक महीना हमारे समाज में एकजुटता की भावना को और मजबूत करे. हर जगह शांति और समृद्धि हो.

रमजान इस्लामी चंद्र कैलेंडर (हिजरी) का नौवां महीना है. यह चांद के दिखाई देने से शुरू होता है और दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा रोजा रखने की अवधि की शुरुआत का प्रतीक है. रमजान के दौरान मस्जिदों में शाम को एक विशेष नमाज अदा की जाती है. इस नमाज में संपूर्ण कुरान का पाठ किया जाता है और यह ईद का चांद दिखने तक जारी रहता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं और इस पवित्र महीने की शुरुआत के साथ समाज में शांति, समृद्धि और एकता की कामना की.अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने लिखा, रमज़ान मुबारक! यह शुभ महीना हमारे समाज में एकता की भावना को और मजबूत करे. हर जगह शांति और समृद्धि हो.

बुधवार शाम को देश के कई हिस्सों में रमजान का चांद दिखाई देने के बाद, भारत में गुरुवार यानी आज से रमजान का प्रारंभ होगा. चांद दिखाई देने के साथ ही मुसलमान अगले 30 दिनों तक सुबह से शाम तक रोजा रखेंगे. चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने चांद दिखने की पुष्टि की और रमजान के महीने के प्रारंभ की घोषणा की. जामा मस्जिद के नायब शाही इमाम सैयद शबान बुखारी ने भी चांद दिखने की पुष्टि की. रमजान को विश्वभर के मुसलमानों द्वारा उपवास, प्रार्थना और चिंतन के पवित्र समय के रूप में मनाया जाता है. इस महीने के दौरान मस्जिदों में तरावीह के नाम से जानी जाने वाली विशेष शाम की नमाज अदा की जाती है, जिसमें ईद से पहले की नमाजों के दौरान संपूर्ण कुरान का पाठ किया जाता है.