Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

PM मोदी ने सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक किया व्यक्त

New delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्व सांसद एवं पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक व्यक्त किया। मलिक का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘‘ (मैं) श्री सत्यपाल मलिक जी के निधन से दुःखी हूं। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।’’

मलिक का दोपहर एक बजकर 12 मिनट पर राममनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वो 79 वर्ष के थे। समाजवादी विचारधारा वाले नेता मलिक बीजेपी के करीब आए थे और मोदी सरकार ने उन्हें बिहार और फिर जम्मू कश्मीर का राज्यपाल बनाया था। हालांकि, कृषि आंदोलन समेत कई मुद्दों पर उनके मुखर राजनीतिक विचारों और बीजेपी की आलोचना ने पार्टी नेतृत्व के साथ उनके संबंधों को खराब कर दिया।