Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Delhi: मंत्री सौरभ भारद्वाज पुलिस हिरासत में, केजरीवाल की गिरफ्तारी का कर रहे थे विरोध

उत्पाद शुल्क नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसके बाद शुक्रवार को मंत्री सौरभ भारद्वाज सहित कई एएपी नेताओं को हिरासत में लिया गया।

आम आदमी पार्टी के नेता और समर्थक आईटीओ पर एएपी और बीजेपी मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें तितर-बितर होने के लिए कहा है क्योंकि इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है, जिससे लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है।

एएपी समर्थकों ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग- जहां दोनों पार्टियों का मुख्यालय है, वहां बैरीकेड्स लगा दिए हैं और इसे यातायात के लिए बंद कर दिया है।