Breaking News

फ्लोरिडा के इंटरनेशनल हवाई अड्डे का बदलेगा नाम, अब होगा डोनाल्ड ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट     |   पूर्व टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस ने थामा बीजेपी का हाथ, मुख्यालय पहुंचकर ली मेंबरशिप     |   दुबई पोर्ट के पास तेल टैंकर पर हमला, लगी आग     |   बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 12 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट     |   बिहार: नालंदा में शीतला मंदिर में मची भगदड़, 5 की मौत, कई घायल     |  

Delhi: यमुना के बढ़ते जलस्तर से कई इलाके पानी में डूबे, सीएम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Delhi: यमुना के बढ़ते जलस्तर की वजह से दिल्ली के यमुना बाजार समेत कई निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। नदी के उफान की वजह से घरों में पानी भर गया है। लोगों को लंबे वक्त बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जलभराव की वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बार-बार बिजली कटौती से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।

कुछ लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्थायी आश्रयों में भेज दिया गया है। प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें टेंट, खाने-पीने का सामान और कई दूसरी जरूरी चीजों की तुरंत जरुरत है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार सुबह बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा के लिए यमुना बाजार इलाके का दौरा किया। सोमवार दोपहर नदी का जलस्तर 205.55 मीटर तक पहुंच गया था। ये खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर था।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ नहीं आएगी और यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर का असर सिर्फ उसके करीबी और निचले इलाकों तक ही रहेगा। दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार सुबह आठ बजे 205.79 मीटर तक पहुंच गया, जो निकासी स्तर 206 मीटर से थोड़ा कम है। पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए प्रमुख केंद्र है।