Breaking News

मुंबई: ED ने BJP नेता से जुड़े फॉरेस्ट लैंड स्कैम में 17.74Cr की प्रॉपर्टी अटैच की     |   आईएएस अशोक कुमार दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने, आर एलिश वाज की जगह लेंगे     |   BJP का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे     |   बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |  

मनोज झा ने दिल्ली प्रदूषण को लेकर बोली बड़ी बात, इन राज्यों को दी खास सलाह

नई दिल्ली: आरजेडी नेता मनोज झा ने शनिवार को कहा कि केंद्र के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सरकारों को दिल्ली और आसपास के राज्यों में वायु प्रदूषण के मुद्दे को हल करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

मनोज झा ने कहा कि कुछ दिनों के बाद हवा की गति तेज हो जाएगी और चीजें बेहतर हो जाएंगी और फिर हम देखेंगे कि हमारी सभी सरकारें अगले 10 महीनों तक इस मुद्दे पर सोती रहेंगी। 

मनोज झा ने कहा कि केंद्र के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सरकारों को मिलकर काम करना चाहिए।

मनोज झा ने कहा कि इस मुद्दे को सुलझाएं नहीं तो बड़ी समस्या हो जाएगी। सांस लेना मुश्किल हो रहा है, छोटे बच्चों में अस्थमा के मामले बढ़ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया जाना चाहिए।